Posts

Showing posts from 2017

डोपिंग क्या है? और खेलों से क्या है इसका संबंध?

Image
साल 1920 में सबसे पहले डोपिंग के अंतर्गत खेलों में कुछ दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया था। रियो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों की शुरुआत से ही दुनियाभर में डोपिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा रूस के खिलाड़ियों की डोपिंग में संलिप्तता को लेकर हुई और गहन बहस के बाद रूस के खिलाड़ियों को ओलंपिक में खेलने की इजाजत तो दे दी गई लेकिन उन पर सवाल अभी भी तल्ख हैं। साथ ही भारत के पहलवान नरसिंह यादव भी पिछले दिनों डोपिंग के कारण चर्चा में रहे थे और दुबारा हुई जांच के बाद ही उनका ओलंपिक जाना तय हो पाया। इस बीच एक सवाल मुखर होता है कि आखिर डोपिंग क्या है? यह कितने प्रकार का होता है और इससे निपटने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं। 1. क्या है डोपिंग ?: डोपिंग का मतलब है कि खिलाड़ियों द्वारा उन पदार्थों का सेवन करना जो उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाने में मदद करें। इससे वह अपनी क्षमता से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। डोपिंग के अंतर्गत 5 प्रकार के ड्रग्स को प्रतिबंधित किया गया है। इनमें सबसे सामान्य स्टिमुलैंट्स और हॉर्मोन्स हैं। इनका सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में कई साइड इफेक्ट ...

पाचन तंत्र (Digestive System)

Image
आहार पदार्थों के विशेष घटक  प्रोटीन ,  कार्बोहाइड्रेट ,  वसा ,  विटामिन ,  खनिज लवण  और  जल  हैं। सभी खाद्य पदार्थ इन्हीं घटकों से बने रहते हैं। किसी में कोई घटक अधिक होता है, कोई कम। हमारा शरीर भी इन्हीं अवयवों का बना हुआ है। शरीर का 2/3 भाग जल है। प्रोटीन शरीर की मुख्य वस्तु है, जिससे अंग बनते हैं। कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज़ के रूप में शरीर में रहता है, जिसकी मांसपेशियों को सदा आवश्यकता होती है। वसा की भी अत्यधिक मात्रा शरीर में एकत्र रहती है। विटामिन और लवणों की आवश्यकता शरीर की क्रियाओं के उचित संपादन के लिये होती हैं। हमारा शरीर ये सब वस्तुएँ आहार से ही प्राप्त करता है। हाँ, आहार से मिलनेवाले अवयवों का रासायनिक रूप शरीर के अवयवों के रूप से भिन्न होता है। अतएव आहार के अवयवों को शरीर पाचक रसों द्वारा उनके सूक्ष्म घटकों में विघटित कर देता है और उन घटकों का फिर से संश्लेषण करके अपने लिये उपयुक्त अवयवों को तैयार कर लेता है। यह काम अंगों की कोशिकाएँ करती हैं। जो घटक उपयोगी नहीं होते, उनको ये छोड़ देती हैं। शरीर ऐसे पदार्थों को  मल ,...

ध्यानचंद के बारे में 10 खास बातें

29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस *जानें मेजर ध्यानचंद के बारे में 10 खास बातें* आज हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है। आज ही के दिन सन 1905 में ध्यानचंद का जन्म इलाह...

खेल पुरस्कार

राजीव गाँधी खेल रत्न    राजीव गाँधी खेल रत्न भारत  का खेल जगत् में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस सम्मान का नाम पूर्व  प्रधानमन्त्री   राजीव गाँधी  के नाम पर रखा गय...

Kabaddi कबड्डी

कबड्डी   ( अंग्रेज़ी : Kabaddi ) एक सामूहिक खेल है, जो प्रमुख रूप से  भारत  में खेला जाता है। कबड्डी नाम का प्रयोग प्राय:  उत्तर भारत  में किया जाता है, इस खेल को  दक्षिण भारत  में चेडु-गुडु और पूरब में  हु तू तू  के नाम से भी जानते हैं। भारत के साथ पड़ोसी देशों में भी कबड्डी बड़े पैमाने पर खेली जाती है। विभिन्न क्षेत्रों में इसके अलग-अलग नाम हैं।  पश्चिमी भारत  में हु-तू-तू,  पूर्वी भारत  और  बांग्लादेश  में हा-दो -दो; दक्षिण भारत में चेडु-गुडु;  श्रीलंका  में गुड्डु और थाईलैंण्ड में थीचुब। यद्यपि यह खेल थोड़ी भिन्नता के साथ खेला जाता है, पर शत्रु क्षेत्र में आक्रमण का मूलतंत्र सभी में समान रहता है। इस खेल में एक खिलाड़ी विरोधी दल के पाले (क्षेत्र) में 'कबड्डी,कबड्डी' या 'हु-तू-तू' दोहराया जाता है, विरोधी दल के खिलाड़ियों को छूने के प्रयास में तेज़ी से घूमता है और वापस अपने पाले (क्षेत्र) में आ जाता है; यह सभी एक ही सांस में और विरोधियों की गिरफ़्त से बचकर होना चाहिए। इतिहास यद्यपि कोई औपचारिक प्...